फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accidents increasing due to high speed of vehicles

Meerut News: वाहनों की तेज गति से बढ़ रहीं दुर्घटनाएं

Tue, 18 Jun 2024 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 18 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Accidents increasing due to high speed of vehicles
छपार (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। जिसका कारण वाहनों की तेज गति है। दिल्ली निवासी तीन भाइयों को टाटा मैजिक ने कुचल दिया। इसका कारण भी तेज रफ्तार ही है। ऐसा ही हादसा नवम्बर माह में हुआ था और उस समय छह युवकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


हाईवे पर तेज गति से वाहन दौड़ाना एक फैशन सा बन गया है। दोपहिया वाहन चालक हों या फिर कार चालक। वह अपने वाहन को तेज गति से दौड़ाता है। चाहे दुर्घटना ही क्यों न हो जाए। कई बार वाहन डिवाइडरों से टकराया और चालक की मौत भी हुई है। यह जानकारी होने के बाद भी चालक वाहनों की गति कम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह हुए हादसे-
14 नवम्बर 2023 को दिल्ली निवासी छह दोस्त पारस शर्मा ,कुनाल शर्मा, शिवम त्यागी , धीरज ,अमन व विशाल कार में सवार होकर हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। रामपुर तिराहा के पास हाइवे पर यह कार आगे जा रही ट्रक में पीछे से नीचे घुस गई थी। सभी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जनवरी 2024 को बाइक सवार श्रीकांत निवासी भोकरहेडी थाना भोपा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। थी। गांव बढ़ेडी निवासी सीताराम की भी मौत हो गई थी।


28 फरवरी को गांव फलौदा थाना पुरकाजी निवासी श्रवण की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

4 मार्च को बाइक सवार गांव परेई निवासी प्रीत की हादसे में मौत हो गई थी।

16 जून को छपार क्षेत्र में टाटा मैजिक की टक्कर से तीन भाईयों की मौत हो गई।
---------
यह बने हादसों के मददगार-
हाइवे पर रामपुर तिराहा से लेकर भूराहेडी चेकपोस्ट तक सौ से भी अधिक गन्ने का रस बेचने के लिए ठेले खड़े किए गए हैं। जो सड़क से सटे हुए हैं। उनके कारण भी सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। वहां वाहन चालक रस पीने के लिए रुकते है और अपने वाहन को सड़क किनारे खड़े कर देते है।
-----
इन्होंने कहा-
तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।-कुलदीप सिंह, एसपी यातायात।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed