फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accident: two killed in Bijnor, six injured in head-on collision between tempo and Mahindra pickup

Accident: दिन निकलते ही हादसा, सहारनपुर में टेंपो व पिकअप की आमने-सामने की भिडंत में दो की मौत, छह घायल

Thu, 14 Dec 2023 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Dec 2023 11:21 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, छह लोग घायल हुए हैं। दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Accident: two killed in Bijnor, six injured in head-on collision between tempo and Mahindra pickup
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में गुरुवार सुबह नागल-लाखनौर मार्ग पर सवारी से भरे टेंपो एवं महिंद्रा पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। वहीं हादसे में छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना सुबह करीब 7 बजे की है।

विज्ञापन

थाना रामपुर मनिहारान के गांव लंढौरा गुर्जर निवासी नीटू पुत्र ओमीचंद अपने टेंपो में सवारी लेकर सहारनपुर से देवबंद जा रहा था, जैसे ही वह कस्बे के करीब सब्जी मंडी के निकट आया तो नागल की ओर से जा रहे हैं, बर्फ से भरे एक महिंद्रा पिकअप की सीधी टेंपो से टक्कर हो गई।

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, आसपास के लोग मौके पर दौड़े एवं पुलिस के साथ सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया घटना में थाना नागल क्षेत्र के गांव जोला डिडौली निवासी प्रदीप(22)  उर्फ छोटू पुत्र बारू की मौके पर मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक की अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई।

इसके अलावा अरविंद(20)  पुत्र साधुराम, अरुण(35) पुत्र साधुराम, संजय(30) पुत्र धीरू, पुनीत(22) पुत्र विजयपाल, गोविंद(15) पुत्र सोना निवासीगढ़ लाल वाला थाना देवबंद एवं मोहित(18) पुत्र मदन निवासी महतौली थाना देवबंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायल मजदूर थे जो पटियाला से मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे थे। हालांकि महिंद्रा पिकअप चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed