{"_id":"617a7f658c9222068c504a0d","slug":"accident-student-dies-after-being-crushed-by-roadways-bus-in-daurala-meerut-angry-villagers-jammed-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: मेरठ के दौराला में रोडवेज बस से कुचलकर छात्र की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: मेरठ के दौराला में रोडवेज बस से कुचलकर छात्र की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
Thu, 28 Oct 2021 04:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 28 Oct 2021 04:15 PM IST
सार
मेरठ के दौराला स्थित दशरथपुर गांव के एक छात्र की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम। इस दौरान हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को करनी पडी कड़ी मशक्कत।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के दौराला के दशरथपुर गांव निवासी एक छात्र को रुहासा गांव के सामने रोडवेज ने टक्कर मार दी। जिस कारण बाइक सवार छात्र नीचे गिर गया और रोडवेज का पहिया सिर पर उतरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सीओ और एसडीएम के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोला। इस दौरान हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
दशरथपुर गांव निवासी पंकज सिवाय टोल प्लाजा पर कार्य करते थे। परंतु कुछ माह से तबीयत खराब होने के कारण वह घर पर ही उपचार करा रहे हैं। बेटे शिवम ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी। पिता के बीमार होने के कारण बेटा उनके कार्य में हाथ बटा रहा था। गुरूवार को शिवम अपनी बाइक पर सवार होकर दौराला किसी काम से जा रहा था।
विज्ञापन
रूहासा कट के पास पहुंचने के दौरान ऑटो को ओवरटेक करने के फेर में पीछे से आ रही रोडवेज ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिस, कारण बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिर गई और रोडवेज का पहिया शिवम के सिर के ऊपर से उतरने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मेरठ : दो लाख रुपये की रिश्वत लेता विद्युत निगम का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार
मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं माने।
मौके पर पहुंचे सीओ आशीष शर्मा व एसडीएम सरधना ने परिजनों को पांच लाख मुख्यमंत्री राहत कोष व रोडवेज की ओर से 15 लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जिस, पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लगभग तीन घंटे जाम लगने के कारण हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिस, कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया। शिवम अपने परिवार का इकलौता चिराग था। शिवम की मौत होने से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।