फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident: Police couple burnt alive, seven people lost their lives in three road accidents

Accident: जिंदा जल गया सिपाही दंपती, तीन सड़क हादसों में गई सात लोगों की जान

Tue, 13 Aug 2024 02:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 13 Aug 2024 02:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अलग अलग हुए तीन सड़क हादसों में सात लोगों की एक ही दिन में माैत हो गई। कहीं ओवरलोडेड ट्रक हादसे का सबब बना तो कहीं तेज रफ्तार माैत बनकर आई।

विज्ञापन
Accident: Police couple burnt alive, seven people lost their lives in three road accidents
मृतक युवकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तीन अलग-अलग हादसों में सिपाही दंपती  समेत सात लोगों की मौत हो गई। सिपाही दंपती की बाइक ट्रक के नीचे फंस गई, इसी दौरान आग लग जाने से दोनों जल गए। नई मंडी और मंसूरपुर थाना क्षेत्र में हादसे हुए।

विज्ञापन


सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के रहने वाले मृतक दंपती सुधीर और सोनिया यूपी पुलिस में सिपाही थे। मंगलवार सुबह वह बिलासपुर कट के पास खड़े थे। देहरादून की ओर से आए अनियंत्रित ट्रक ने दंपती को कुचल दिया। ट्रक बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया और  हाईवे किनारे खड़े पेड़ से टकराया। इस दौरान पहले बाइक में आग लगी और फिर ट्रक ने भी आग पकड़ ली। दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

Accident: Police couple burnt alive, seven people lost their lives in three road accidents
दंपती के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सोमवार रात नई मंडी थाना क्षेत्र के अलमासपुर निवासी तीन दोस्त दक्ष, सौरभ पाल और अर्पण बाइक पर सवार होकर  मुजफ्फरनगर से खतौली जा रहे थे। उनकी  बाइक आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए, मंगलवार को तीनों की मौत हो गई।

उधर, शहर के रामपुरी निवासी संदीप वर्मा और हनुमान चौक निवासी ईश्वर दयाल एक विक्की पर सवार होकर हाई से गुजर रहे थे। इस बीच सुबह करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसें में दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed