{"_id":"5d34b6648ebc3e6cf47094e5","slug":"accident-on-national-highway-235-meerut-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पिकअप में कैंटर ने टक्कर मारी, शादी से लौट रहे नौ लोगों की मौत, 20 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पिकअप में कैंटर ने टक्कर मारी, शादी से लौट रहे नौ लोगों की मौत, 20 घायल
Mon, 22 Jul 2019 09:37 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 22 Jul 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप वाहन में सवार होकर शादी से गांव लौट रहे नौ लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 20 अन्य लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। सादिकपुर गांव के पास पिकअप वाहन में तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप दूर जाकर पलट गया। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हैं, उन्हें हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना क्षेत्र के सालेपुर कोटला निवासी मेहरबान की बेटी गुलफशा की रविवार को शादी थी। मेरठ जिले के नंगला गांव से बरात आई थी। उन्होंने बुलंदशहर रोड हापुड़ स्थित वंश गार्डन में समारोह आयोजित किया था। शादी में शामिल होने उनके गांव से परिवार के कई लोग आए थे। खाना खाकर देर रात करीब 11 बजे पिकअप वाहन में सवार होकर लोग गांव लौट रहे थे। बुलंदशहर रोड पर एक तेज रफ्तार कैंटर की पिकअप से भिड़ंत हो गई। पिकअप वाहन पलट गया। इस दौरान पिकअप में सवार सभी लोग घायल हो गए। नौ लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल है।
विज्ञापन
सूचना पर एएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। देवनंदिनी अस्पताल के डॉक्टर श्याम ने इस हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है। 20 से ज्यादा घायलों का उपचार चल रहा है। मरने वालों के परिवार के सदस्य आदिल को भी चोटिल होने के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदिल ने बताया कि उसके ताऊ की बेटी का विवाह समारोह था। इसमें वह लोग शामिल होने गए थे। हादसे के बाद कोहराम मच गया।
वीभत्स हादसा, घायलों को निकालने में छूटे पसीने
देर रात हुआ हादसा इतना वीभत्स था कि मौके पर पहुंचे पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। चारों तरफ घायल और खून बिखरा था। चीख-पुकार मची थी। पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए थे। हर तरफ से मदद की पुकार की जा रही थी। पुलिस को भी घायलों को गाड़ी के नीचे से निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।
काफूर हो गईं खुशियां
गुलफाम की शादी के लिए परिवार में करीब दो माह से तैयारियां चल रही थीं। परिवार के लोग उसकी शादी को लेकर बेहद खुश थे। धूमधाम से हुई शादी में लोग जश्न मना रहे थे कि इसी बीच हादसे की खबर पहुंच गई। मौत की सूचना पाते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। डीजे बंद करा दिया गया। शादी में शामिल लोग घायलों को देखने घटना स्थल और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।