{"_id":"69934da482f409c51109baf3","slug":"accident-on-highway-kanwariya-killed-10-injured-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1110854-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे : कांवड़िये की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे : कांवड़िये की मौत, 10 घायल
विज्ञापन
दिल्ली के ध्यानार्थ:-
-- -- -- -- -- -- -- -
- दादरी ओवरब्रिज पर कांवडिये की बाइक डिवाइडर से टकराई
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे
-दादरी ओवरब्रिज पर कावंडिये की बाइक डिवाइडर से टकराई
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे (एनएच 58) पर रविवार रात और सोमवार सुबह हुए अलग-अलग हादसों में 10 लोग घायल हो गए। बाइक सवार दिल्ली निवासी कांवड़ियां पार्थ सिंह की दादरी ओवरब्रिज पर बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी व मोदीपुरम स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया।
दौराला थाना पुलिस के अनुसार, दिल्ली के थाना आनंद पर्वत क्षेत्र के सी 122/2 नेहरू नगर बलजीत नगर जखीरा फ्लाईओवर काॅलोनी निवासी पार्थ सिंह (21) रविवार देर रात बाइक पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था। शिवा पीछे बैठा था। पार्थ सिंह का एक साथी लक्ष्य स्कूटी से पीछे आ रहा था। दादरी ओवरब्रिज पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई, जिस कारण पार्थ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी शिवा घायल हो गया। पीछे से आए लक्ष्य ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिवा को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सूचना पर थाने पहुंचे पार्थ के परिजनों ने बताया कि पार्थ बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और घर का इकलौता चिराग था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों कौ सौंप दिया।
दूसरा हादसे दौराला थाने के सामने हुआ। गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी रितिक की हाईवे पार करते समय एक बाइक से टक्कर हो गई। दोनों घायलों को पुलिस ने मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तीसरे हादसे में हरिद्वार से घूमकर लौट रहे गाजियाबाद के विजयनगर निवासी अजय, करिश्मा, चार वर्षीय आरव, तीन वर्षीय अजय दौराला फ्लाई ओवर पर बाइक फिसलने से घायल हो गए। इसके अलावा वलीदपुर के पास बाइक के पहिए में चादर उलझने से बाइक सवार कांवड़ियां गाजियाबाद के 25 फुटा रोड विजयनगर निवासी शनि, सेजज और नीरज घायल हो गए।
विज्ञापन
दौराला थाने के सामने एक अन्य हादसे में तेजी से जा रहे बाइक सवार दिल्ली के मयूरनगर फेज प्रथम निवासी विकास की बाइक फिसल गई और वह घायल हो गया। सभी घायलों को सीएचसी दौराला व मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पार्थ सिंह की मौत के मामले में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराने से इन्कार कर दिया।