फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident During Kanwar Yatra in Meerut, six Shiva Devotees died, fellows jammed the road

भीषण हादसा: बेटों के शव देखते ही बिलख पड़े परिजन, पांच घरों में कोहराम, गुस्साए कांवड़ियों ने की रोड जाम

Sun, 16 Jul 2023 12:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Jul 2023 12:00 AM IST
सार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों व चाचा भतीजा समेत छह शिवभक्तों की मौत हो गई। हादसा डाक कांवड़ के 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन से टकराने के कारण हुआ। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Accident During Kanwar Yatra in Meerut, six Shiva Devotees died, fellows jammed the road
Meerut Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन से डाक कांवड़ टकराने के बाद छह कांवड़ियों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और चाचा-भतीजा शामिल हैं। सभी मृतक राली चाैहान के रहने वाले हैं। 10 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। उन्हें कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने रोड पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों व कांवड़ियों ने विद्युत विभाग के जेई और लेखपाल को सस्पेंड करने की मांग कर दी। कांवड़ियों का कहना था कि बिजली आपूर्ति बंद नहीं किए जाने से हादसा हुआ। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने छह कांवड़ियों की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन

Accident During Kanwar Yatra in Meerut, six Shiva Devotees died, fellows jammed the road
Meerut Accident - फोटो : Amar Ujala
अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में हिमांशु (14) उसका भाई प्रशांत (16) पुत्र सुरेंद्र चंद्र सैनी, लखमी 40) पुत्र भगीरथ और उनका भतीजा मनीष (18) पुत्र विनोद, महेंद्र (45) पुत्र कमल सिंह, लक्ष्य और प्रशांत हैं।

 

Accident During Kanwar Yatra in Meerut, six Shiva Devotees died, fellows jammed the road
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala
गांव के लोगों ने बताया कि राली चौहान गांव के रहने वाले 20 के करीब कांवड़ियां बृहस्पतिवार को हरिद्वार से डाक कांवड़ लेने गए थे। शनिवार रात को आठ बजे डाक कावंड़ लेकर सभी गांव लौट रहे थे। भावनपुर थाना क्षेत्र में राली चौहान से एक किलोमीटर पहले अचानक से डीजे कावंड़ का फ्रेम 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।
 
विज्ञापन

Accident During Kanwar Yatra in Meerut, six Shiva Devotees died, fellows jammed the road
Meerut Accident - फोटो : Amar Ujala
करंट लगने से 15 से ज्यादा कांवड़ियां झुलस गए। घायलों को आनंद अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, लाइफ लाइन और वेदांता में ले जाया गया। चार कांवड़ियों हिमांशु, महेंद्र, प्रशांत, लखमी को डॉक्टरों ने आनंद अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।

 

Accident During Kanwar Yatra in Meerut, six Shiva Devotees died, fellows jammed the road
Meerut Accident - फोटो : Amar Ujala
मनीष सैनी की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 12 वर्षीय लक्ष्य भी अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया। विवेक और कई अन्य की बुरी तरह झुलसने के कारण नाजुक हालत बनी हुई है।
 

Accident During Kanwar Yatra in Meerut, six Shiva Devotees died, fellows jammed the road
Meerut Accident - फोटो : Amar Ujala
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि झुलसे हुए लोगों को तत्काल उपचार दिलाया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम अस्पतालों में जा रही है। हादसा कैसे हुआ इसको लेकर मजिस्ट्रेट की कमेटी बना दी गई है। वहीं, गांव में पांच कावड़ियों की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। गुस्साए कांवड़ियों ने रोड जाम कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed