फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident claim complecation in pvnl

दुर्घटना मुआवजों में पेंच फंसा रहा पीवीवीएनएल 

Sat, 29 Apr 2017 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 29 Apr 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
accident claim complecation in pvnl
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं के मामले में सीएम आदित्यनाथ योगी ने 21 दिन के अंदर जांच पूरी कर पीड़ितों को मुआवजा देने के आदेश दिए है। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी मामलों में पेंच फंसाने से बाज नहीं आ रहे हैं। आदेश के बाद हुए हादसों की जांच में तो तेजी दिखाई जा रही है, लेकिन महीनों से पेंडिंग पड़े कई मामलों में मुआवजा लटकाकर रखा है। मामलों की जांच तो दूर उल्टे पीड़ितों को ही दोषी ठहराकर लाइन शिफ्ट करने के लिए पैसा जमा कराने के नोटिस भेजे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


बिजली की लाइनों के चलते फसल आगजनी, मानव व पशु दुर्घटनाएं आम बात है। सरकार ने इनके होने पर पीड़ित को मुआवजे का प्रावधान किया है। लेकिन बिजली विभाग अपनी तिजोरी से मुआवजा राशि निकालने में पीड़ितों को नाकों चने चबवा देता है। थक हारकर पीड़ित बिना मुआवजे के ही घर बैठ जाता है। कई मामलों में तो मुआवजा नुकसान से बेहद कम होता है। इस संबंध में लोगों की शिकायतों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बिजली से हुए नुकसान की जांच कर 21 दिन के अंदर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। आदेश मिलने के बाद से पीवीवीएनएल अधिकारी हरकत में आए हैं। ऊर्जा भवन से मिली जानकारी के अनुसार गत 11 अप्रैल तक मेरठ जोन में छह, गौतमबुद्धनगर में पांच, गाजियाबाद जोन में दो, मुरादाबाद जोन में शून्य और सहारनपुर जोन में आठ अग्निकांड समेत कुल 21 दुर्घटनाएं हुई हैं। इसमें से गाजियाबाद की दोनों घटनाओं में और मेरठ जोन के बागपत में हुई चार घटनाओं का मुआवजा दे दिया गया हैं। लेकिन सहारनपुर जोन की घटनाओं का मुआवजा नहीं दिया गया है। मेरठ में भी दो घटनाओं का मुआवजा जांच में लटका है। 
विज्ञापन


पचास फीसदी केसों में ही दिया जा रहा मुआवजा 
बिजली के चलते फसल, बाग में आग लगने, करंट की चपेट में आकर मानव व पशु के घायल होने या मौत होने के करीब पचास फीसदी मामलों में ही मुआवजा दिया जा रहा है। पश्चिमांचल में वर्ष 2014-15 में 269, वर्ष 2015-16 में 255 और वर्ष 2016-17 में 219 मामलों समेत तीन साल में कुल 743 घटनाएं हुई। इनमें से करीब पचास फीसदी मामलों में मुआवजा दिया गया। बाकी मामलों में फाइल चक्कर काटकर बंद हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed