फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accepted the Prasad of pumpkin, gourd-rice, gram dal

Meerut News: कद्दू, लौकी-भात, चने की दाल का प्रसाद ग्रहण किया

Sat, 25 Oct 2025 08:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 25 Oct 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Accepted the Prasad of pumpkin, gourd-rice, gram dal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम में शनिवार को पल्लवपुरम फेज दो स्थित पानी की टंकी व अप्पू एंक्लेव में छठ पूजा पर्व की शुरुआत की गई। प्रथम दिन नहाय-खाय से पूजा का आरंभ किया गया। शुद्ध भोजन कद्दू-भात, लौकी-भात, चने की दाल का प्रसाद ग्रहण किया।

पानी की टंकी परिसर में छठ पूजा समिति के तत्वावधान में पूजा का शुभारंभ किया गया। समिति अध्यक्ष भोगेंद्र झा, सचिव अशोक मिश्रा, संजय सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति छठ पूजा का धूमधाम से आयोजन किया गया। अप्पू एंक्लेव में भी महोत्सव का आरंभ किया गया। प्रथम दिन व्रत रखने वालों ने स्नान कर शुद्धता के साथ दिन की शुरुआत की, साथ ही घर को साफ किया। नहाय का मतलब स्नान करके शुद्ध होना और खाय का मतलब शुद्ध भोजन ग्रहण करना होता है। इस दौरान ज्योति, अर्चना, भावना, निशा, प्रीतम, माधुरी, रूबी, आरती, रंजना, कोमल, जाह्नवी, राखी, नेहा, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed