{"_id":"6022bb1790c54a707d006da5","slug":"ac-compressor-explodes-two-injured-incident-in-power-plant-of-sugar-mill-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: एसी का कंप्रेशर फटा, दो घायल, अवध चीनी मिल के पावर प्लांट में हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: एसी का कंप्रेशर फटा, दो घायल, अवध चीनी मिल के पावर प्लांट में हुई घटना
Tue, 09 Feb 2021 10:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्योहारा थानाक्षेत्र के अवध चीनी मिल के पावर प्लांट में एसी का कंप्रेशर फटने से हड़कंप मच गया। घटना में दो मजदूर घायल हो गए। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर चीनी मिल के पावर प्लांट में एसी में गैस भरते समय कंप्रेशर फट गया। कंप्रेशर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक सुनाई दी। घटना में ठेका मजदूर अरमान व कादिर निवासी हयातनगर स्योहारा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों घायलों को इलाज के लिए मुरादाबाद के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह का कहना है कि मिल के पावर प्लांट में काम चल रहा था।
विज्ञापन
ठेकेदार के मजदूर एसी में गैस भर रहे थे कि तभी एसी का कंप्रेशर फट गया। इसमें दो मजदूर घायल हो गए हैं। दोनों को ट्रामा सेंटर मुरादाबाद भेजा गया है। कंप्रेशर फटने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/