फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ABVP office bearer elected

अभाविप कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

Fri, 09 Aug 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
ABVP office bearer elected
मवाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने तहसील के विभिन्न कॉलेजों में बृहस्पतिवार को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम सेल्फी विद् कैंपस यूनिट कार्यक्रम चलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अंतर्गत परिषद् को प्रत्येक कॉलेज इकाई तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी कॉलेजों में इकाइयों की घोषणा करनी है। परिषद् कार्यकर्ताओं ने नगर के एएस इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर व हस्तिनापुर इकाई के स्वामी कल्याण देव पब्लिक स्कूल गणेशपुर में इकाइयों की घोषणा की। परिषद् ने छाया को नगर छात्रा प्रमुख बहसूमा, अनुराधा को नगर छात्रा प्रमुख हस्तिनापुर, आयुषी शर्मा को नगर छात्रा प्रमुख मवाना घोषित किया। जिला संयोजक प्रज्ज्वल चौहान ने तरुण भाटी को नगर मंत्री बहसूमा मनोनीत किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र नूनीवाल ने सभी दायित्व पाने वाले कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला सह प्रमुख कपिल, नगर अध्यक्ष राजू यादव, मणि देव, हरीश शर्मा, सिद्धार्थ सौरांश, हर्षवर्धन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

छात्र हितों में निर्णय किया
मवाना। एएसपीजी कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक में कॉलेज हित में कई निर्णय लिये गए।
सचिव ने महाविद्यालय में छात्रों हेतु शौचालय का आधुनिकरण का प्रस्ताव रखा, जिसको सर्वसम्मति से पारित किया गया। वहीं, प्रधानाचार्य ने व्याख्यान कक्ष में 25 पंखों की कमी बताई। जिस पर समस्त प्रबंध समिति ने एक-एक पंखा दान करने का प्रस्ताव पारित किया। अध्यक्ष ने कहा कि प्रबंध समिति की सभी बैठकों का व्यय स्वयं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा एवं सदस्यों द्वारा निर्वहन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पवन कुमार मित्तल ने की। बैठक में ब्रिजेश जिदंल, डॉ. विपुल जैन, मुदित मित्तल, रघुकुल तिलक, अजय मित्तल, बोधराज अग्रवाल, मनोज गुप्ता, नीरज गोयल, श्यामलाल गुप्ता आदि सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित था। बैठक का संचालन सचिव दीपक राजवंशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed