{"_id":"60ea09068ebc3e4ae9570d4a","slug":"abduction-of-a-young-man-on-the-strength-of-weapons-from-near-the-police-post-in-sardhana-sardana-news-mrt546787113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना में पुलिस चौकी के नजदीक से हथियारों के बल पर युवक का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना में पुलिस चौकी के नजदीक से हथियारों के बल पर युवक का अपहरण
विज्ञापन

सरधना। पुलिस चौकी (बस स्टैंड) से चंद कदम दूर तहसील मार्ग पर शनिवार सुबह कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर युवक का अपहरण कर लिया। हरियाणा नंबर की प्लेट लगी लाल रंग की कार में अपहरण किया गया। अपहृत युवक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
करीब साढे़ 9 बजे
मोहल्ला पीरजादगान निवासी अमीर आजम व उसकी पत्नी अनीसा ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे उनका बेटा शाहवेज पुलिस चौकी से कुछ दूर तहसील मार्ग पर खड़ा था। उन्हें प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लाल रंग की हरियाणा नंबर की एक कार उसके पास आई। कार में से उतरे युवकों ने शाहवेज को पकड़ लिया और जबरन कार में डालने का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और उसे गाड़ी में डालकर पुलिस चौकी तरफ लेकर भाग निकले। बेटे के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो एक बार कॉल रिसीव हुई, लेकिन उसके बाद फोन नहीं उठा। अमीर आजम ने बताया कि उसके बेटे का कोई अता-पता नहीं चल रहा है। पीड़ित दंपती ने थाने में बेटे का बदमाशों द्वारा अपहरण किए जाने की तहरीर दी है।
उधर, थानाध्यक्ष बृजेश कुमार और सीओ आरपी शाही ने मामले में होने जानकारी होने से इनकार करते हुए जांच कराने की बात कही है।