{"_id":"678ab65b4f6259bd850f9447","slug":"abcd-club-captured-the-football-league-meerut-news-c-72-1-mrt1058-127503-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फुटबाल लीग पर एबीसीडी क्लब ने जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फुटबाल लीग पर एबीसीडी क्लब ने जमाया कब्जा
विज्ञापन
फाइनल मैच में एजेक्स फुटबाल क्लब को 2-1 से हराकर ट्रॉफी जीती
आईआईएमटी विवि के खेल मैदान में चल रही थी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विवि में हुई फुटबाल लीग पर एबीसीडी क्लब ने कब्जा जमाया। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मैच में एबीसीडी क्लब ने एजेक्स क्लब को 2-1 से हराया। आयोजकों की ओर से विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता काो 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
टूर्नामेंट में एक मात्र हैट्रिक मेरठ स्पोर्टिंग टीम के ललित वर्मा ने लगाई। उन्होंने कुल 7 गोल किए। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर एजेक्स के युवराज को चुना गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर जुबेर खान एबीसीडी फुटबाल क्लब, सर्वश्रेष्ठ मिडफिल्डर एबसीडी क्लब के विशाल, बेस्ट स्कोरर ललित, फेयर प्ले की ट्रॉफी गरुड एफसी को दी गई। जूनियर सीनियर नेशनल में मेरठ का प्रतिनिधित्व करने वाले आदित्य यादव, जसप्रीत सिंह, उज्ज्वल प्रधान, हरीश कुमार आदि को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में 45 येलो कार्ड और एक रेड कार्ड दिया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत, अध्यक्ष गौरव, आयोजन सचिव हरीश ठाकुर, ऋचा सिंह का विशेष योगदान रहा।