फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aarti won the gold medal in the South Asian Karate Championship.

Meerut News: साउथ एशिया कराटे प्रतियोगिता में आरती ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 11 May 2026 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Aarti won the gold medal in the South Asian Karate Championship.
दौराला------गोल्ड मेडल के साथ आरती
दौराला। नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित दक्षिण एशिया कराटे प्रतियोगिता में मेरठ की छात्रा आरती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


आरती भगवती कॉलेज ऑफ लॉ सिवाया की बीए एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेरठ के जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आरती को स्वर्ण पदक मिलने पर कॉलेज प्रबंधन ने भी हर्ष व्यक्त किया। महाविद्यालय की प्रबंधन समिति से संयम बंसल और ध्रुव रस्तौगी एडवोकेट, निदेशक डॉ. दीपक पिपलानी और प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल ने छात्रा को सम्मानित करते हुए बधाई दी। साथ ही महाविद्यालय स्तर पर विशेष छात्रवृत्ति देने की घोषणा भी की गई। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों ने भी छात्रा आरती को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed