फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aarti performed with 1.25 lakh lamps at Draupadi Ghat

Meerut News: द्रौपदी घाट पर की गई सवा लाख बत्तियों से आरती

Wed, 05 Nov 2025 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Aarti performed with 1.25 lakh lamps at Draupadi Ghat
द्रौपदी घाट पर की गई भव्य आरती स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे नगर पंचायत एवं, जिला गंगा समिति, नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट एवं शोभित विवि द्वारा बुधवार को देव दीपावली के अवसर पर बूढ़ी गंगा के तट पर स्थित द्रौपदी मंदिर परिसर में भव्य आयोजन हुआ। सवा लाख बत्तियों से गंगा आरती कर परिसर को दीपमालाओं से आलोकित किया गया। पूरा क्षेत्र दिव्य प्रकाश से जगमगाता नजर आया। बूढ़ी गंगा तट और मंदिर परिसर में दीपदान के साथ श्रद्धालुओं ने मां गंगा का जयघोष किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। महंत बेगवती एवं महंत शंकर देव के निर्देशन में भक्तों ने सवा लाख बत्तियों से बूढ़ी गंगा की आरती कर दीप प्रज्ज्वलित किए। शुभारंभ नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने किया। चेयरपर्सन ने कहा देव दिवाली हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान है। जिसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। दीपों की सुनहरी लौ मंदिर का हर कोना आलोकित कर रही थीं। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। भक्तों ने हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में प्रियंक भारती चिकारा, अरविंद गिरी, विशाल गिरी, कोमल, गीता, राघव, माधव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

द्रौपदी घाट पर की गई भव्य आरती स्रोत संवाद

द्रौपदी घाट पर की गई भव्य आरती स्रोत संवाद

द्रौपदी घाट पर की गई भव्य आरती स्रोत संवाद

द्रौपदी घाट पर की गई भव्य आरती स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed