फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Daughter murdered, dead body burnt, skeleton recovered

UP: आन के लिए की बेटी की हत्या, शव बिटौड़े में रखकर फूंका, कंकाल बरामद

Sun, 11 Sep 2022 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2022 12:12 AM IST
सार

शामली के झिंझाना में एक पिता ने आन की खातिर अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। शव को बिटौड़े में रखकर जला दिया गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
UP: Daughter murdered, dead body burnt, skeleton recovered
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में झिंझाना थाना क्षेत्र शामली शामला गांव के मजरे नयागांव में आन की खातिर एक युवती की हत्या कर शव बिटौड़े में रखकर फूंक दिया। पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


नया गांव में नाले की पटरी पर शनिवार सुबह केला पत्नी भंवर सिंह गोबर डालने गई तो उसने अपना बिटौड़ा जला देखा। इसकी जानकारी पर उसका पति भंवर सिंह भी मौके पर पहुंच गया और बिटौड़े की राख में एक कंकाल और शव के जले अवशेष देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी अभिषेक झा, एएसपी ओपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पापा कहां गए...उन्हें बुला दो ना: जिम ट्रेनर की मौत पर बार-बार बिलख रहीं मासूम बेटियां, हर किसी की आंखें नम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जले हुए बिटौड़े के चारों तरफ सीमांकन कर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। कंकाल के अवशेषों को एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया।

अवशेषों से चूड़ी व कंगन भी मिला, जिससे कंकाल महिला का होने की आशंका भी जताई गई। जिस तरह इस घटना की गई उससे यह लग रहा है कि इसमें कई लोग शामिल होंगे।

बिटौड़ा आबादी से बहुत दूर है। अकेला व्यक्ति इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दे सकता। जिसके बाद पुलिस ने ऑनर किलिंग के पहलू पर जांच शुरू की तो पता चला कि गांव के ही ठाकुर परिवार की बेटी के कश्यप समाज के युवक के साथ प्रेम संबंध होेने की बात सामने आई। पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed