फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aam Aadmi Party's demonstration in Meerut: Ankush Chaudhary said- Government should make the purchase price of

मेरठ में AAP का प्रदर्शन: जिलाध्यक्ष अंकुश चाैधरी बोले-गन्ने का खरीद मूल्य 550 रुपये प्रति क्विंटल करे सरकार

Tue, 12 Nov 2024 02:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 12 Nov 2024 02:26 PM IST
सार

मेरठ में गन्ना मूल्य भुगतान और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मेरठ कलक्ट्रेट में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। इस दाैरान जिलाध्यक्ष अंकुश चाैधरी ने कहा कि सरकार गन्ना मूल्य 550 रुपये प्रति क्विंटल करे।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party's demonstration in Meerut: Ankush Chaudhary said- Government should make the purchase price of
मेरठ में आप का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गन्ने की खरीद मूल्य 550 प्रति क्विंटल का पैसा सरकार को दिया जाए। गन्ना डालने के 24 घंटे के अंदर ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसको लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेरठ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और फिर डीएम को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष बोले-किसानों के साथ हो रहा अन्यायि
आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने मांग पत्र के माध्यम से मांग की प्रदेश में गन्ना किसानों के साथ अन्याय हो रहा हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ने की फ़सल बहुतायत में उगायी जाती है।वेस्ट यूपी को गन्ना बेल्ट के रूप मे जाना जाता है। यह बड़ी विडंबना है। गन्ना किसानों को ना तो गन्ने का उचित मूल्य ही मिलता है और ना ही चीनी मिलों द्वारा समय से किसानों का भुगतान ही किया जाता है।

विज्ञापन

किसानों का करोड़ों रुपया बकाया
पेराई सत्र वर्ष 2023-24 का करोड़ों रुपया अभी तक बकाया है। गन्ने का भुगतान न होने के कारण काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बेटी की शादी हो या बीमारी की दशा में या अन्य पारवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसानों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। भारतीय जनता पार्टी सरकार सत्ता में आई है। सात साल में उत्तर प्रदेश में गन्ने की कीमत केवल 35 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी है, जोकि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल के दौरान बढ़ाई गई कीमत से काफी कम है। 

कहा कि अभी तक गन्ने का रेट ही तय नहीं किया गया है। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के साथ महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला उपाध्यक्ष हबीब अंसारी, जिला संरक्षक एसके शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल राघव, फुरकान त्यागी, हर्ष वशिष्ठ, राहुल भटीपुरा, भरत लाल यादव, वैभव मलिक, रॉबिन चौधरी, अंकुर आदि मौजूद रहे।

ये रखी मांगें
1. प्रदेश के गन्ना किसानों के पिछले पेराई सत्र वर्ष 2023-24 का बकाया भुगतान तुरंत मय ब्याज कराया जाय।
2. इस पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ने का ख़रीद मूल्य 550 रुपया प्रति क्विंटल तत्काल घोषित किया जाए।
3. पेराई सत्र 2024-25 से गन्ना किसानों को तुरंत मिल पर गन्ना डालने के 24 घंटे के अंदर ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed