फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aafia murder case: absconding accused in Kaland murder case arrested

आफिया हत्याकांड : कालंद हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Sep 2025 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Aafia murder case: absconding accused in Kaland murder case arrested
सरधना। आरोपी सोहराब। पुलिस
सरधना। दस माह पूर्व थाना सरधना क्षेत्र के गांव कालंद में हुए आफिया हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक सोहराब को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बीते वर्ष 1 दिसंबर को गांव कालंद निवासी साहिल पुत्र तहसीन और मसरूर पुत्र हासिम के बीच रंजिश में आरोपियों ने घर पर गोली बरसा कर हमला किया था। घटना वाले दिन साहिल डेयरी से दूध लेकर लौट रहा था। रास्ते में मसरूर, कामरान सहित अन्य साथियों ने उसे रोका और गाली-गलौज की। कुछ देर बाद मसरूर, कामरान, कैफ, सोहराब और पांच अज्ञात हमलावर हथियारों के साथ साहिल के घर पहुंचे। गली में घुसते ही आरोपियों ने पत्थरबाजी और फायरिंग कर दी। साहिल की आठ वर्षीय बहन आफिया छत पर खड़ी थी। वह फायरिंग की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आफिया की हत्या में साहिल के पिता तहसीन की तहरीर पर पांच नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कैफ, कामरान और मसरूर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद सोहराब के विदेश भागने की चर्चा थी। वीजा समाप्त होने के बाद वह हाल ही में भारत लौटा। रविवार सुबह पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के विदेश जाने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed