फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aabad did the second marriage even after having seven children from his first wife

पहली पत्नी से सात संतान के बाद भी आबाद ने किया दूसरा निकाह

Wed, 22 Sep 2021 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Aabad did the second marriage even after having seven children from his first wife
मेरठ। आबाद की पहली शादी करीब 36 साल पहले नसीमा से हुई थी। दोनों की गृहस्थी ठीक ठाक चल रही थी। इसी दौरान वर्ष 2010 में बीमारी के चलते नसीमा की मौत हो गई।
विज्ञापन

घर पर सात बच्चे इशरत, गुलशन, शादाब, शबनम, शबीना, दिलशाद और शावेज रहे, जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। आबाद फेरी लगाता था। इसी दौरान आबाद की मुलाकात मोदीनगर में फेरी के दौरान एक शख्स से हुई। अक्सर उससे आबाद मिलता था। उसी ने जावेदा के परिवार से आबाद को मिलवाया। दोनों के निकाह की बात तय हो गई। उस समय आबाद की उम्र लगभग 51 वर्ष और जावेदा की उम्र लगभग 22 वर्ष थी। बच्चों के बीच इस निकाह का जिक्र आया तो उन्होंने दोनों के बीच की उम्र के अंतर को लेकर सवाल उठा दिए। बड़ी मुश्किल में बच्चों को मनाया जा सका। सानिया को शादी के दौरान जावेदा साथ लाई थी, लेकिन आबाद से उसके तीन बच्चे जावेद (7), सना (5) और साजिद (3) हुए। पहली पत्नी से पैदा दो बेटियों की आबाद शादी कर चुका था।
विज्ञापन

नया घर खरीदने की थी तैयारी
आबाद वर्तमान में जिस घर मे रहता है, वह बेहद छोटा है। दो कमरे उसमें बने हुए हैं। समीर के आने के बाद वह नया मकान खरीदने की योजना बनाने लगा। समीर ने भी सहयोग करने की बात कही तो सबका विश्वास उस पर बढ़ गया। कुछ दिन पहले दोनों ने कुछ मकान भी एक साथ जाकर देखे थे। जल्द ही सौदा होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे पूछते रहे, कब आएगी अम्मी
आधी रात को पूरा परिवार सोया हुआ था, तभी यह दोहरा हत्याकांड हुआ। सारे बच्चे सोकर उठ पाते, उससे पहले ही शवों को मोर्चरी भिजवा दिया गया। मां का कत्ल देखने वाली सानिया दहशत में थी, लेकिन अन्य तीन मासूमों को पता भी नहीं था कि उनके सिर से मां-बाप का साया उठ चुका था। वह बार बार पूछ रहे थे कि अम्मी कब आएगी।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी
सोमवार रात समीर पूरी तैयारी से आया था। उसके पास एक बैग था। माना जा रहा है कि इसी में छिपाकर वह दांव और छुरा भी लाया होगा। हत्याकांड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह हत्या के बाद कंधे पर बैग लटकाए भागता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed