{"_id":"69a58dbdec1ba42c84064d82","slug":"a-youth-was-caught-while-trying-to-slaughter-a-cow-and-was-handed-over-to-the-police-meerut-news-c-73-1-mct1007-106516-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोकशी की फिराक में घूम रहा युवक दबोचा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोकशी की फिराक में घूम रहा युवक दबोचा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर के जंगल में आम के बाग में गोकशी की फिराक में घूम रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव इदरीशपुर निवासी राहुल चौधरी ने थाना रोहटा में तहरीर देते हुए बताया कि रात करीब 9:00 बजे गांव जैनपुर के जंगल में आम के बाग में चार-पांच गोवंश पेड़ों से बंधे हुए थे। इसी दौरान कुछ संदिग्ध लोग गोवंश के पास घूमते दिखाई दिए।
राहुल चौधरी ने बताया कि उनके साथ आकाश और दिग्विजय सिंह सहित अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने संदिग्ध लोगों को पकड़ने का प्रयास किया तो उनमें से एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य मौके से भाग गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शादाब निवासी नंगला ताशी थाना कंकरखेड़ा बताया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी गोकशी के औजारों के साथ मौके पर मौजूद था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।