फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth troubled by debt committed suicide

Meerut News: कर्ज से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Thu, 30 Jan 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 30 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A youth troubled by debt committed suicide
मृतक विजय कुमार की फाइल फोटो
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक कर्ज की वजह से परेशान था। वह फल-सब्जी बेचने के अलावा दीवानी कचहरी में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के यहां प्रैिक्टस भी करता था।
विज्ञापन

विश्वकर्मा नगर निवासी विजय (40) पुत्र मदनपाल अपनी चार साल की बेटी और पत्नी सुमन के साथ रहता था। उसी मकान में नीचे उसका बड़ा भाई भी रहता है। मंगलवार रात विजय ने कनपटी से सटाकर तमंचे से गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर पत्नी सुमन कमरे की तरफ दौड़ी। इसके बाद सुमन ने अपने जेठ को बताया।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। कमरे में दो कारतूस भी पड़े मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि विजय कुछ समय से कर्ज को लेकर परेशान था। कर्ज के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। जिस तमंचे से विजय ने गोली मारी है, वह उसके पास कहां से आया। इसकी भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed