{"_id":"63458766dc2563622e419141","slug":"a-youth-has-committed-suicide-by-hanging-in-modipuram-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: युवक को पंखे पर लटका देख उड़ गए परिजनों के होश, मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: युवक को पंखे पर लटका देख उड़ गए परिजनों के होश, मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 11 Oct 2022 08:40 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 11 Oct 2022 08:40 PM IST
सार
युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। यश को पंखे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मालमे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के भरत विहार कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मृतक युवक अपने ताऊ अमरीश शर्मा के रह रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यश शर्मा (20) पुत्र रवि शर्मा ने मंगलवार शाम के समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ताऊ अमरीश ने बताया कि यश शाम पांच बजे खाना खाकर अपने कमरे में लेटने चला गया था। कुछ देर बाद यश शर्मा की दादी कृष्णा देवी उसको बुलाने के लिए गई, लेकिन बहुत देर तक गेट बजाने के बाद भी गेट नहीं खुला।
विज्ञापन
इसके बाद दादी ने परिजनों को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंचे परिजन व पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़कर देखा तो यश शर्मा पंखे से लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: संदिग्ध को दी शरण और 11 माह में लुकमान ने खड़ा कर लिया आतंकी नेटवर्क, मिले कई सबूत
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक मूल रूप से बागपत जनपद के रमाला का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: बचाओ...बचाओ चिल्लाया कृष्णा, पर ट्रैक-ट्रॉली ने नहीं लगाए ब्रेक, कुचल दिया सिर, मंजर देख कांप गई रूह