फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth from Mawana committed suicide by hanging himself in Ghaziabad

मवाना के युवक ने गाजियाबांद में फंदा लगाकर की खुदकुशी

Mon, 25 Aug 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A youth from Mawana committed suicide by hanging himself in Ghaziabad
मवाना। तीन दिन पहले प्रेमविवाह करने वाले कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पुनीत (25) ने गाजियाबाद में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणोें का कहना है कि युवक ने तहेरी बहन से शादी की थी। इससे परिजन नाराज थे। इसके चलते उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर जान दे दी। वीडियो में उसने परिजनों से माफी मांगी है। परिजनों ने रविवार देर शाम बिना किसी कानूनी कार्रवाई के युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक जिम करता था। कुछ माह पहले वह गाजियाबाद में चला गया था। पहले वह वहां जिम ट्रेनर रहा और बाद में उसने बाउंसर की नौकरी कर ली थी। बताया गया है कि उसका प्रेमप्रसंग अपने ताऊ की बेटी से चल रहा था। ताऊ भी परिवार के साथ गाजियाबाद में रहते हैं। गाजियाबाद में ही युवक ने तहेरी बहन से तीन दिन पहले शादी कर ली थी।
विज्ञापन

बोला- ताऊ-ताई से नजरें मिलाने लायक नहीं रहा
युवक ने वीडियो में कहा कि ‘आप सभी को मेरी आखिरी राम राम। क्योंकि आज के बाद मैं राम राम करने के लिए नहीं करुंगा। मैं अपनी जिंदगी से इतना परेशान हो चुका हूं। मैं इतना गिर चुका हूं कि कभी उठ नहीं सकूंगा। आज मुझे अपने आप पर बोलते हुए भी शर्म आ रही है। मैं अपने ताऊ-ताई से नजरें मिलाने लायक नहीं रहा। मैं दोनों को अपने मां बाप से भी ज्यादा मानता था। मुझे माफ कर दो। हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि उससे यह सब बर्दाश्त नहीं हो रहा। परिवार का नाम तो रोशन नहीं कर सका। आपका नालायक बेटा, मुझे माफ कर देना।’ दूसरी वीडियो में उसने अपनी प्रेमिका से माफी मांगी और जान दे दी। युवक के एक छोटा भाई व दो बहनें हैं। सभी अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। थाने पर इस संंबंध में किसी ने सूचना नहीं दी है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed