{"_id":"697cd8e47d954f871e0c4154","slug":"a-young-woman-went-missing-from-her-home-and-a-young-man-from-another-community-has-been-accused-meerut-news-c-72-1-mct1011-148050-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर से लापता हुई युवती, दूसरे समुदाय के युवक पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर से लापता हुई युवती, दूसरे समुदाय के युवक पर लगाया आरोप
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के दिल्ली दून हाईवे स्थित एक गांव से 18 वर्षीय युवती शुक्रवार सुबह घर से लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक पर युवती को गायब करने का आरोप लगाया। दो घंटे बाद आरोपी युवक वापस आ गया लेकिन युवती की जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
हाईवे स्थित एक गांव निवासी युवती शुक्रवार सुबह घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने युवती की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों ने युवती के नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद आ रहा था। परिजनों ने शक के आधार पर दूसरे समुदाय के एक युवक के घर पहुंचे। यहां पता चला कि युवक भी घर से लापता है। परिजनों ने फोन करके पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के परिजनों से जानकारी ली और युवक के परिजनों से पूछताछ की। दो घंटे बाद युवक वापस गांव आ गया। पुलिस युवक को लेकर थाने आ गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी युवती से दो साल से दोस्ती है, कुछ दिन पूर्व युवती के परिजनों को मामले की जानकारी हुई थी। परिजनों ने युवती का घर से निकलना बंद कर दिया था, लेकिन अब उसे युवती के बारे में कुछ नहीं पता है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द युवती को बरामद कर लिया जाएगा।