{"_id":"686addf6f6251066c60d03e2","slug":"a-young-man-was-injured-in-the-attack-of-a-group-of-monkeys-sardana-news-c-73-1-mct1008-104478-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के झुंड के हमले में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के झुंड के हमले में युवक घायल
विज्ञापन
सरूरपुर। अपने मकान की छत पर खड़े नरेश पुत्र रतन निवासी करनावल बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
करनावल निवासी नरेश ने बताया कि वह रविवार की दोपहर बाद छत पर काम कर रहा था। बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह बंदरों को भगाकर युवक को बचाया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी बंदरों के हमले से कस्बा निवासी शरणवीर, विजय, आकाश और सचिन को काटकर घायल कर चुके हैं।
कस्बे में बंदरों के आतंक से दहशत का माहौल है। बंदरों का झुंड अक्सर छतों पर महिला व बच्चों को निशाना बनाते हैं। लोगों ने अपनी छतों पर जाना बंद कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन व नगर पंचायत से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। चेयरमैन लोकेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही टेंडर निकालकर बंदरों को पकड़वाने का काम किया जाएगा।