{"_id":"6925d8375d658855860330b7","slug":"a-young-man-was-held-hostage-and-beaten-on-the-pretext-of-a-car-ride-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110525-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार में घुमाने के बहाने युवक को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार में घुमाने के बहाने युवक को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
सरधना। घायल परमीत। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कार में घुमाने के बहाने से थाना जानी क्षेत्र के गांव सिसौला निवासी परमीत पुत्र कृष्णपाल के साथ बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि परमीत ने अपने दोस्त के साथी होटल संचालक को कुछ समय पहले होटल में खाना बनाने के लिए एक कारीगर दिलवाया था। बाद में वह कारीगर काम छोड़कर चला गया। इसी बात को लेकर होटल संचालक ने परमीत से नाराजगी जताई। सोमवार को कई बार कॉल भी की लेकिन परमीत ने कॉल नहीं उठाई। सोमवार रात परमीत अपने दोस्त से मिलने सरधना आया था। तभी दोस्त का साथी होटल संचालक भी वहां पहुंच गया।
आरोप है कि उसने परमीत को घुमाने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया और गांव भूनी की तरफ सुनसान इलाके में ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की। इससे परमीत गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह बंधन मुक्त होकर परमीत सरधना थाने पहुंचा और तहरीर दी।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घायल का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।