फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was hanged in a suspicious situation in Bahadarpur

बहादरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला युवक

Fri, 16 Apr 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
A young man was hanged in a suspicious situation in Bahadarpur
बहादरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला युवक
विज्ञापन

सरधना। बहादरपुर गांव में बुधवार रात 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चा है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

गांव बहादरपुर निवासी गौतम बुधवार रात गांव से ही घूमकर घर लौटा। चर्चा है कि वह चुनाव के एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था और नशे की हालत में घर लौटा था। इसके कुछ देर बाद ही वह संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए परिजनों ने रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चा चल रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष समर बहादुर का कहना है कि युवक नशे में घर आया था, जिस पर कुछ कहासुनी हुई। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed