फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was beaten up in a love affair case in Saharanpur and video viral

UP: लव अफेयर के शक में युवक को लहूलुहान कर छोड़ा, थाने में नहीं हुई कार्रवाई, पंचायत में रफा-दफा किया मामला

Mon, 11 Dec 2023 09:13 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Dec 2023 09:13 PM IST
सार

Saharanpur News : लव अफेयर के शक में युवक की जमकर धुनाई कर दी गई। युवक को लहूलुहान कर छोड़ा गया। वहीं, थाने में कार्रवाई नहीं होने पर पंचायत में पैसे देकर मामले को रफा-दफा किया गया।

विज्ञापन
A young man was beaten up in a love affair case in Saharanpur and video viral
युवक की पिटाई करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बड़गांव क्षेत्र में लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग के शक में पड़ोसियों ने एक रिश्तेदार युवक की जमकर धुनाई कर दी, लहूलुहान होने पर ही युवक को छोड़ा। मारपीट के दौरान घायल युवक का मोबाइल भी गुम हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर पंचायत में पीड़ित का मोबाइल व कुछ पैसे देकर मामले को रफा-दफा कर दिया। युवक की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वायरल वीडियो में परिजन लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग के शक में सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान सहित दो लोग पिटाई करते नजर आ रहे हैं, जबकि ग्रामीणों की भीड़ मारपीट का नजारा देख रही है। मारपीट में युवक का चेहरा लहूलुहान होने पर एक युवक पीड़ित युवक को पानी देकर चेहरा साफ कराता है। बताया जाता है कि मामला थाने तक भी पहुंचा लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दोस्त बने दुश्मन: बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पहले शराब पिलाई फिर सिर कूचकर की हत्या, मोबाइल ने खोला राज

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में ग्रामीणों की पंचायत में पीड़ित युवक को मारपीट करने वालों से कुछ हर्जाना व उसका मोबाइल वापस दिलाकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। युवक की गांव में रिश्तेदारी है। इसके कारण उसका वहां आना-जाना बना रहता है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि आपस में कुछ विवाद था जिसका दोनों पक्षों ने पंचायत में मिल बैठकर समझौता कर लिया है।

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत में जुटे समर्थक, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे, पुलिस ने रोके वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed