फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man threw his wife out of the house after giving triple talaq in Meerut district

UP: नहीं थम रहे तीन तलाक के मामले, पत्नी को तलाक देकर घर से निकाला, गोद से छीनी दूधमुंही बेटी

Wed, 22 Mar 2023 07:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Mar 2023 07:27 PM IST
सार

Meerut News : तीन तलाक के मामले नहीं थम रहे है। मेरठ में एक युवक ने अपनी पत्नी को तलाक देकर घर से निकाल दिया। यही नहीं महिला की गोद से दूधमुंही बेटी भी छीन ली।

विज्ञापन
A young man threw his wife out of the house after giving triple talaq in Meerut district
तीन तलाक - फोटो : डेमो

विस्तार

तीन तलाक को लेकर सरकार द्वारा बनाए गए सख्त कानून का असर दिखाई नहीं दे रहा है। सख्ती के बावजूद लगातार तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है। यहां रहने वाली महिला ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जाकिर कॉलोनी निवासी हुस्नजहां के मुताबिक, उसकी शादी वर्ष 2021 में क्षेत्र के ही रहने वाले शादाब के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में बुलेट और दो लाख की डिमांड को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। वहीं, नंदोई और जेठ भी उस पर गलत नजर रखते थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Earthquake in UP: भूकंप के झटकों से कांप उठे लोग, चिल्लाते हुए घरों से भागे बाहर,तस्वीरों में देखें दहशत के पल
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के मुताबिक, चार महीने पहले उसने बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद ससुराल वालों ने 22 दिन की बेटी को छीनकर महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि 15 मार्च को महिला का पति अपने जीजा और भाई के साथ महिला के मायके पहुंचा। जहां उसने अपनी बीवी को तीन तलाक दे दिया। 

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar:  देहरादून निवासी प्रेमी युगल ने कार में खाया जहरीला पदार्थ, प्रेमी की मौत, प्रेमिका गंभीर

वहीं पीड़िता बुधवार को थाने पहुंची। पीड़िता ने पूरे प्रकरण की शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed