फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man raped a teenager, his friends kept watch

Meerut: किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, साथियों ने की पहरेदारी, बदहवास घर लौटी पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Mon, 05 May 2025 08:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 08:41 AM IST
सार

कस्बे की एक काॅलोनी में 14 साल की किशोरी से आरोपी शिवम ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
A young man raped a teenager, his friends kept watch

विस्तार

हस्तिनापुर कस्बे की एक काॅलोनी में 14 साल की किशोरी से आरोपी शिवम ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोपी के दो साथी घर के बाहर पहरेदारी करते रहे। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने पीड़ता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। सोमवार पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


हस्तिनापुर थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि शनिवार को उनका परिवार घर से बाहर गया हुआ था। घर पर उनकी नाबालिग बेटी अकेली था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी शिवम ने घर में घुसकर उनकी बेटी से जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उनके घर पर लौटने पर बेटी ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


आरोप है कि इससे पहले आरोपी ने मंगलवार को भी दुष्कर्म किया था। किसी को न बताने की धमकी भी दी थी। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया पीड़िता की मां की ओर से मुख्य आरोपी शिवम और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed