फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man lured a teenage girl away, and her mother filed a kidnapping report.

Meerut News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, मां की ओर से अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Apr 2026 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A young man lured a teenage girl away, and her mother filed a kidnapping report.
मेरठ। सिविल लाइन थाने पर रविवार को एक महिला ने आरोपी सोनू राजपूत पर उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक कॉलानी निवासी महिला ने सिविल लाइन थाने पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह रविवार को किसी काम से बाहर गई हुई थी। शाम के समय महिला व परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे। लेकिन घर में उसकी बेटी नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो शक के आधार पर वे आरोपी सोनू राजपूत के घर पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि वह भी अपने घर से गायब है। परिजनों ने आरोपी के नंबर पर संपर्क का प्रयास किया मगर संपर्क नहीं हो सका। महिला का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को जबरन लेकर गया है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि तहरीर के आधार पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। किशोरी की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed