{"_id":"69a5fa5a700fd9d6e50005f8","slug":"a-young-man-hanged-himself-to-death-after-a-dispute-with-his-wife-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1123160-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पत्नी से विवाद में युवक ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पत्नी से विवाद में युवक ने फंदे से लटककर जान दी
Tue, 03 Mar 2026 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के फिटकरी गांव में रविवार देर रात सर्वेंद्र (35) ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। आत्महत्या का कारण पत्नी से विवाद सामने आया है।
परिजनों के अनुसार, सर्वेंद्र गांव में लेदर की गेंद बनाने की फैक्टरी में काम करता था। रविवार रात में किसी बात पर उसका पत्नी से विवाद हुआ। रात करीब 3 बजे पत्नी की आंख खुलीं तो वह फंदे पर लटका मिला। उसने कमरे में फंसे से दुपट्टे से लटक कर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बुलाया। दुपट्टे को काटकर शव उतारा गया। इस मामले में परिजनों ने इंचौली थाने में शिकायत नहीं की है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि इंचौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटना में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।