{"_id":"68c2f8e16d6aa39d240a94a4","slug":"a-young-man-going-on-a-bike-was-beaten-up-due-to-enmity-sardana-news-c-73-1-mct1008-105038-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में बाइक पर जा रहे युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में बाइक पर जा रहे युवक को पीटा
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव पांचली बुजुर्ग में मारपीट में घायल युवक। संवाद
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में रंजिश के चलते बाइक पर मजदूरी करने जा रहे राशिद पुत्र राकिब के साथ गांव निवासी आरोपी वसीम, सावेज, कुर्बान व जिशान ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रिजवान पुत्र आकिल ने तहरीर में बताया कि उसका चचेरा भाई राशिद पुत्र राकिब बड़ौत में मार्बल पत्थर लगाने का काम करता है। गांव निवासी आरोपी उससे किसी बात पर रंजिश रखते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर बड़ौत मजदूरी के लिए जा रहा था। इसी बीच आरोपियों ने रास्ते में रोककर उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले से घायल राशिद बेहोश होकर मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
सीओ आशुतोष का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।