फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man from Mahadev died under suspicious circumstances in Delhi, leaving the village in mourning.

Meerut News: महादेव के युवक की दिल्ली में संदिग्ध मौत, गांव में शोक

Fri, 05 Jun 2026 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
A young man from Mahadev died under suspicious circumstances in Delhi, leaving the village in mourning.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के गांव महादेव निवासी प्रिंस की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में मातम छा गया।
महादेव गांव निवासी संजय का 24 वर्षीय बेटा प्रिंस दिल्ली के सराय काले खां क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि प्रिंस परिवार का मुख्य सहारा था और उसकी आय से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed