{"_id":"5e220a188ebc3e4b1a0f4a9f","slug":"a-young-man-from-afghanistan-died-in-a-hotel-in-deoband-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद के होटल में मिला अफगानिस्तान के युवक का शव, ऐसे हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद के होटल में मिला अफगानिस्तान के युवक का शव, ऐसे हुई मौत
Sat, 18 Jan 2020 01:15 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
सहारनपुर जनपद के देवबंद में थाना क्षेत्र के होटल ताजदार में बाथरूम से अफगानिस्तान के युवक का शव मिला है। माना जा रहा है कि युवक ने नहाते समय गैस गीजर चलाया होगा और ऑक्सीजन कम होने के कारण उसकी दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
अफगानिस्तान निवासी इस्मतुल्ला नियादे सात जनवरी को दारुल उलूम में प्रवेश लेने के लिए देवबंद आया था। वह होटल के कमरा नंबर छह में ठहरा हुआ था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे जब काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकला, तो होटल संचालकों को शक हुआ। उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन
इस्मतुल्ला नियादे का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। उसके मित्र शहजाद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना था कि युवक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/