फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man died in a road accident on Kaland Road.

Meerut News: कालंद रोड पर सड़क हादसे में युवक की मौत

Wed, 17 Sep 2025 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
A young man died in a road accident on Kaland Road.
सरधना। क्षेत्र के कालंद रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। वह कैंटर चलाता था।
विज्ञापन

कालंद गांव निवासी अंकुर शर्मा (25) पुत्र नरेश शर्मा मंगलवार देर रात किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर छुर गांव की ओर जा रहा था। वह कालंद रजबहे के पुल के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सरधना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद अंकुर का शव गांव में पहुंचा तो बड़ी संख्या में शोक संतप्त ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अविवाहित था। चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। दो बहने हैं।पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed