फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man died from burning and one injured in Bijnor

यूपी: युवक की जिंदा जलकर मौत, एक बुरी तरह झुलसा, ऐसे बची चार लोगों की जान

Sat, 20 Apr 2019 06:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Apr 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
A young man died from burning and one injured in Bijnor
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद के गांव आसफाबाद चमन में मैक्स वाहन में रखी बैंडबाजे की ठेली हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गई। जिससे ठेली में करंट उतर आया और उसमें आग लग गई। मैक्स वाहन में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन एक युवक वाहन में ही फंस गया और उसकी जलकर मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक बुरी तरह से झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसडीएम, सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने बताया कि गांव आसफाबाद चमन में एक व्यक्ति की पुत्री की ठाकुरद्वारा से बरात आई थी। जिसमें बैंड बाजे वाले भी मैक्स वाहन में लादकर बैंडबाजे की ठेली लाए थे। वाहन में बैंडबाजे की ठेली के अलावा पांच लोग सवार थे। वाहन ने जैसे ही गांव आसफाबाद चमन में प्रवेश किया तो ठेली ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन के तारों की चपेट में आ गई। ठेली के तारों से टकराते ही जबरदस्त शार्ट सर्किट हुआ और वाहन में आग लग गई। वाहन में सवार लोगों ने कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई, लेकिन वाहन में आगे बैठा ठाकुरद्वारा के सुरजननगर निवासी बंटी (30) पुत्र नंदू वाहन से नहीं निकल सका। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक वाहन जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और वाहन के अंदर फंसे बंटी की भी जलकर मौत हो चुकी थी। हादसे में नया गांव निवासी धर्म सिंह पुत्र बत्तू सिंह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ कृपाशंकर कनौजिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घटना से मृतक के परिजनों मे कोहराम मचा है। वाहन में बैंडबाजे की ठेली के साथ जेनरेटर भी रखा था, वह भी पूरी तरह जल गया। एसडीएम ने पीड़ितों को सरकार की ओर से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। विद्युत निगम के जेई रणजीत सिंह मौर्य का कहना है कि ढीले तारों को खिंचवाने का प्रयास किया जा रहा है। गाड़ी के ऊपर बैंडबाजे की ठेली रखी थी, इसलिए तारों से टकराने पर हादसा हुआ। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।

हादसे के बाद फिर नहीं चढ़ी बरात
ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद गांव में दूल्हे की बरात नहीं चढ़ी। सादगी के साथ ही सभी रस्मों को पूरा कराने के बाद दुल्हन को विदा किया गया। आरोप है कि बार-बार एक्सईएन को अवगत कराने के बाद भी निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता नहीं लिया। यदि पहले ही विद्युत लाइन के तारों को सही करा दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। उनका कहना है कि इस हादसे के लिए विद्युत निगम के अधिकारी जिम्मेदार हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed