फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man died due to electric shock, his father and brother also got burnt

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पिता व भाई भी झुलसा

Sat, 14 Jun 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock, his father and brother also got burnt
सरधना। मृतक विपिन का फाइल फोटो। परिजन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव मेहरमति गणेशपुर में सबमर्सिबल पंप ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय विपिन पुत्र मनोज की मौत हो गई। पिता मनोज व भाई वंश भी करंट की चपेट में आने से झुलस गए।
विज्ञापन

गांव मेहरमति गणेशपुर निवासी मनोज पुत्र जयचंद सबमर्सिबल मिस्त्री है। नगर के पांडुकशिला रोड पर उसकी दुकान है। 19 वर्षीय पुत्र विपिन व वंश काम में पिता का हाथ बंटाते हैं। शुक्रवार की सुबह मनोज, विपिन व वंश जुल्हेड़ा-मेहरमति के जंगल में एक सबमर्सिबल ठीक करने गए थे। काम करते समय विपिन करंट की चपेट में आ गया। पिता व भाई वंश ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पिता व भाई गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर पास ही खेत में काम कर रहे किसान घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed