फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man caught stealing in the hospital

Meerut News: अस्पताल में चोरी करता एक युवक पकड़ा

Wed, 11 Mar 2026 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
A young man caught stealing in the hospital
मेरठ। मंगलपांडे नगर स्थित मिमहेंस अस्पताल में चोरी करते दो युवकों को कर्मचारियों-सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। एक आरोपी के पास से चाकू बरामद हुआ जबकि उसका साथी भाग गया। अस्पताल के मानव संसाधन प्रमुख अक्षय सैनी ने सोमवार को दो संदिग्ध युवकों को देखा। वे बार-बार अंदर-बाहर आ रहे थे। जब उनकी निगरानी की तो वे प्रतिबंधित क्षेत्र में वातानुकूलित यंत्र के कटे पाइपों के पास मिले। सैनी के शोर मचाने पर कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लोहियानगर निवासी रवि प्रकाश को मेडिकल पुलिस ने सौंपा। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed