फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man burnt his wife and daughter and mother in law

युवक ने पत्नी-बेटी और सास पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाई, बच्ची की मौत

Fri, 04 May 2018 06:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 04 May 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
A young man burnt his wife and daughter and mother in law
अस्पताल में घायलों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यहां एक युवक ने गुस्से में अपनी पत्नी-बेटी और सास के ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।  

विज्ञापन


घटना यूपी के मेरठ जनपद की है। यहां लिसाड़ीगेट में पत्नी-बेटी व सास पर एक युवक ने पहले तेजाब फेंका और फिर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। जिसमें बच्ची की मौत हो गई, जबकि पत्नी और सास अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान आरोपी युवक भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि महिला अपने पति से लड़कर मायके में आ गई थी। जिसके चलते युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


लिसाड़ीगेट के हुमायुंनगर निवासी वसीम की बेटी सुरइया का निकाह आठ साल पहले अमरोहा निवासी सोनू उर्फ अली मोहम्मद से हुआ था। दंपति के कोई संतान नहीं हुई। जिसके चलते सुरइया ने अपनी भांजी अलीशा (2) को गोद ले लिया था। सोनू दिन में रिक्शा चलाता और शाम को जुआ खेलता था। इसको लेकर दंपति में विवाद हो गया। बुधवार रात दंपति में फिर से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सुबह सुरइया अपनी बेटी अलीशा को लेकर मेरठ मायके में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : रात में शराब पीकर आया युवक, दादी के साथ किया ऐसा कांड देख पैरों तले खिसकी जमीन

उसके पीछे पीछे सोनू भी ससुराल में आ गया। उसके पास दो बोतल थी। एक बोतल में तेजाब और दूसरी में पेट्रोल। आरोप है कि सोनू ने गाली गलौज करते हुए पत्नी, बेटी और सास सलमा पर तेजाब फेंका व फिर पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद चूल्हे से जलती लकड़ी उठाकर उन्हें जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अलिशा की मौत हो गई, जबकि सुरइया की हालत गंभीर है। डॉक्टर की मानें तो सुरइया 90 और सलमा 35 फीसदी जली है। जबकि आलिशा 75 फीसदी जली थी। पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर और दोनों खाली बोतल कब्जे में ले ली है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed