{"_id":"688f9c2f78e22759f507d520","slug":"a-woman-was-injured-when-stones-were-pelted-on-a-house-from-the-farm-villagers-chased-her-away-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109200-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में से मकान पर पथराव में महिला घायल, गामीणों ने किया पीछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में से मकान पर पथराव में महिला घायल, गामीणों ने किया पीछा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के गांव मदारपुरा में शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने एक घर पर हमला कर दिया। पत्थर लगने से अंजू पत्नी उमेश घायल हो गई। इसके बाद चोरों के आने की आशंका से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। घटना के बाद इलाके में बिजली भी चली गई। इससे दहशत और बढ़ गई।
श्रीपाल पुत्र मूले सिंह का गांव मदारपुरा में बाहरी छोर पर मकान है। शनिवार देर रात तीन-चार अज्ञात लोगों ने उनके घर की दीवार के पास से ईंटें फेंकी। इस हमले में उनकी पुत्रवधू अंजू पत्नी उमेश के सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के समय श्रीपाल का पूरा परिवार उनकी पत्नी, पुत्रवधू अंजू, पुत्र उमेश और पुत्री पर घर पर ही थे। बताया गया कि अज्ञात हमलावर चोरी की नीयत से दीवार कूदकर घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन परिजनों के शोर मचाने पर वह मौके से भाग गए। शोर सुनकर ग्रामीण भी जाग गए और मौके की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन वहां कोई संदिग्ध नहीं मिला। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक हाथों में टॉर्च और डंडे लिए नजर आ रहे हैं। वहीं, ग्रामीण बदमाशों की आहट से पहरा देते रहे। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी ने इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।