UP: ससुर कर रहा ये अजीब जिद, शिकायत करने पर पति ने की मारपीट, पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई गुहार
Meerut News : ससुर ने पुत्र वधू से ये अजीब जिद कर डाली। महिला ने अपने पति से शिकायत की तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। अब पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अहमदनगर निवासी एक महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि ससुर उसके शरीर पर मालिश करने की जिद करता है। महिला का आरोप है कि जब वो मामले की शिकायत पति से करती है तो पति उसके साथ मारपीट करता है।
पुलिस के मुताबिक, अहमदनगर निवासी महिला की शादी करीब एक वर्ष पूर्व न्यू इस्लामनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही महिला का ससुर उससे पैर दबाने की बात कहने लगा। महिला ने मामले की शिकायत पति से की तो पति ने भी अपने पिता के पैर दबाने की बात कही।
महिला का आरोप है कि महिला का ससुर उसके शरीर पर मालिश करने की जिद करने लगा। इस दौरान महिला बहाना बनाकर ससुर के कमरे से निकल आई और ससुराल पक्ष को बिना बताए अपने मायके पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: Meerut News: हाजी याकूब की संपत्ति का पूरा ब्योरा तैयार, करोड़ों की प्रॉपर्टी पर जल्द चलेगा बुलडोजर
महिला का आरोप है कि रविवार की देर रात महिला का पति अपने ससुराल पहुंचा। वहीं महिला को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगा। इस दौरान महिला ने पति के साथ जाने से इनकार किया तो आरोपी पति ने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: कमिश्नरी कार्यालय में धरने पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान, युवक ने दी पलायन की चेतावनी
वहीं रविवार देर रात करीब 12 बजे महिला के परिवार वाले महिला को लेकर लिसाड़ीगेट थाना पहुंचे और आरोपी पति व ससुर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।