फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a woman found corona positive which went to chc after that health department take sample 102 peoples in the camp

सीएचसी में जांच कराने पहुंची महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, कैंप लगाकर 102 लोगों की जांच

Thu, 23 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
a woman found corona positive which went to chc after that health department take sample 102 peoples in the camp
ढिकौली कालोनी में कोरोना की जांच के लिए लाईन में खड़े लोग। - फोटो : MAWANA
मवाना/सरधना/हस्तिनापुर(मेरठ)। मवाना सीएचसी में कोरोना की जांच को पहुंची ढिकौली कॉलोनी निवासी महिला को कोरोना की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ढिकौली में कैंप लगाया गया। इसमें कुल 102 सैंपल लिए गए। शेष सभी नेगेटिव मिले। वहीं हस्तिनापुर में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। सरधना के अलीपुर गांव में तीन लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि ढिकौली कॉलोनी निवासी महिला सीएचसी में कोरोना की जांच कराने आई थी। एंटीजन किट से जांच किए जाने पर वह कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके बाद कालोनी में कैंप लगाकर महिला के घर के आसपास के लोगों की जांच की गई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि कुल 102 सैंपल लिए गए। जो सभी नेगेटिव मिले। महिला को मेरठ भेजा गया है। वहीं बहसूमा के रहमापुर गांव निवासी पचास वर्षीय व्यक्ति का सीएचसी हस्तिनापुर में कोरोना की जांच संदिग्ध मिली। सीएचसी प्रभारी राहुल त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुन: जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

लोगों में दहशत
सरधना। नगर व देहात क्षेत्र में बुुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अलीपुर गांव में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि अलीपुर में जिस मोहल्ले में एक कोरोना पॉजिटिव महिला मिली थी उसी मोहल्ले में बुधवार को तीन और नए केस मिले हैं। यहां मिले मरीजों की संख्या अब तक सात हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव मिले लोगों को मेरठ भिजवाया।
विज्ञापन

105 लोगों की कराई जांच
हस्तिनापुर। कस्बे के सीएचसी पर 105 लोगों की एंटीजन सैंपलिंग कराई गई। इसमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई बाकी सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि सीएचसी पर एंटीजन सैंपलिंग कराई गई।

 ढिकौली में जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थकर्मी।

ढिकौली में जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थकर्मी। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed