फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman doctor's health worsens after being vaccinated by Corona

कोरोना का टीका लगाने के बाद एक महिला चिकित्सक की तबीयत बिगड़ी

Sat, 23 Jan 2021 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
A woman doctor's health worsens after being vaccinated by Corona
कोरोना का टीका लगाने के बाद एक महिला चिकित्सक की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस पर कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। वहीं जिलाधिकारी और कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। टीका लगने के बाद एक महिला चिकित्सक की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि कुछ ही देर में वे ठीक हो गईं।
खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर केंद्र प्रभारी डा. आरके सिरोहा के निर्देशन में सीएचसी प्रभारी, 12 चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम सहित 86 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी के. बालाजी ने सीएचसी पहुंचकर टीकाकरण की जांच की। वहीं शाम को कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम खरखौदा सीएचसी पर पहुंची। वहीं खरखौदा सेंटर से वैक्सीन की 4 खुराक नष्ट करनी पड़ी। वहीं एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भी तीन बूथ बनाए गए। जिस पर 300 लोगों को टीका लगाया जाना था, लेकिन 172 लोग ही मौके पर पहुंचे। केंद्र के महानिदेशक व नोडल अधिकारी के अनुसार इस सूची में 102 लोग अनुपस्थित रहे। 8 लोग हाईग्रेड फीवर व एलर्जी के मरीज हैं। दो लोग इस समय विदेश में हैं। नौ लोगों ने संस्थान छोड़ दिया। 7 लोगों की कोविड मेें ड्यूटी है। 6 महिला गर्भवती हैं। सीएमओ के आदेेश पर 28 जनवरी को लगने वाली सूची में से 74 लोगों को बुलाया गया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद ही तबीयत हो गई ठीक
एनसीआर अस्पताल में तैनात डॉ. सुभा श्रीवास्तव को टीका लगाया गया। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। जहां चिकित्सक का बीपी बढ़ने के साथ परेशानी आने लगी। लेकिन कुछ समय बाद ही तबीयत ठीक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया टीका
परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ सीएचसी पर द्वितीय चरण में 70 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। शुभांरभ एसडीएम मवाना कमलेश गोयल और सीएचसी प्रभारी संदीप गौतम ने किया। सीएचसी प्रभारी ने गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य सेवा में उत्कर्ष योगदान करने पर सम्मानित किया गया। चिकित्सक, एएनएम, आशा, सीएचओ, आंगनबाड़ी आदि 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना था, लेकिन सीएचसी प्रभारी संदीप गौतम सहित 70 स्वास्थ्य कर्मियों को ही टीका लगाया गया। पहला टीका सोनिया, बीपीएम इकरार अहमद, चिकित्सक आरपी सैनी, थान सिंह, चिकित्सक संजीव कुमार, फार्मेसिस्ट आशीष चौधरी, नरेंद्र, पार्वती अशोक आदि को लगाया गया। डीआईओ प्रवीण कुमार गौतम, नोडल अधिकारी, नगर पंचायत अधिशासी नोडल अधिकारी रोहित यादव ने भी सीएचसी पर चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया। सीएचओ आशा रानी, पूजा यादव, विजय, वषोज् कृष्णा, राजेंद्र, प्रेम सिंह, सनी, आदि मौजूद रहे।
तहसीलदार व सीएचसी प्रभारी के निर्देशन में टीका लगाया
सरधना। सीएचसी पर शुक्रवार को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दूसरा चरण भी सफल रहा। बूथ नंबर एक के प्रभारी डॉ. अमित कुुमार और बूथ नंबर दो के प्रभारी डॉ. अमित त्यागी रहे। दूसरे चरण में 200 लोगों के नाम शामिल किए गए थे। पहला टीका स्वास्थ्यकर्मी दलीप को लगाया गया। सीएचसी पर डिप्टी सीएमओ एसपी सिंह, ,तहसीलदार अवनीश कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार भी मौजूद रहे। कुल 157 लोगों को टीका लगाया गया।

355 चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया टीका
जानीखुर्द। सुभारती अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना से बचाव के लिए 355 चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण का सीएमओ ने निरीक्षण किया। टीकाकरण के लिए 476 सुभारती के डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के सदस्यों की सूची प्रशासन से टीम को दी थी। शाम तक 355 को टीका लगाया गया। टीकाकरण से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष के नेतृत्व में दवाई लेकर पहुंची। सभी लाभार्थियों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा गया। टीका लगवाने के दौरान कुछ लाभार्थी कर्मी घबराए हुए थे। उन्हें डाक्टरों ने समझाया। इसके बाद ही उन्होंने टीका लगवाया। टीकाकरण का सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन शर्मा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed