फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman created a ruckus in front of her lovers house for ten hours

Meerut News: प्रेमी के घर के सामने महिला ने दस घंटे किया हंगामा

Sat, 27 Dec 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
A woman created a ruckus in front of her lovers house for ten hours
खिर्वा रोड के एक गांव में रह रहे युवक के घर के सामने शुक्रवार को एक महिला ने दस घंटे तक हंगामा किया। युवती ने दावा किया है कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवक ने उससे कोर्ट मैरिज की है। वह अब अपनी ससुराल में रहना चाहती है। महिला के हंगामा करने पर प्रेमी उससे मारपीट कर घर से भाग गया। हालांकि पुलिस को सूचना देने के बाद रात दस बजे युवक के परिजनों ने उसे अपने मकान में बुला लिया।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मवाना निवासी युवक काफी समय से खिर्वा रोड स्थित गांव में अपने परिवार के साथ रह रहा है। युवक की दोस्ती चार साल पहले फेसबुक पर जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। हंगामा कर रही महिला ने बताया कि चार साल तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे और मार्च 2025 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। कुछ दिन पहले युवक के परिजनों को कोर्ट मैरिज की जानकारी हुई थी। परिजनों ने महिला को स्वीकार नहीं किया था। महिला ने मामले की पुलिस से शिकायत की थी। इसकी सुनवाई परिवार परामर्श केंद्र में हो रही है। महिला ने कई बार युवक से घर ले जाने के लिए कहा मगर बात नहीं बनी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे महिला अपने प्रेमी के घर के बाहर पहुंच गई। यहां युवक भी अपने परिजनों के संग मौजूद था। युवती को देख आरोपी आग बबूला हो गया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने के बाद आरोपी भाग गया। युवती दस घंटे तक मकान के बाहर ही डेरा डाले रही। पुलिस ने देर रात युवक के परिजनों से कहा कि यदि युवती चाहे तो उसकी ओर से मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तब देर रात दस बजे युवक के परिजनों ने उसे मकान के अंदर ले लिया। सीओ दौराला का कहना है कि इस संबंध में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed