{"_id":"6a624ee92fa7898a490a4caa","slug":"a-woman-attending-the-convocation-ceremony-was-injured-after-being-hit-by-a-scooter-rider-meerut-news-c-72-1-mct1010-156683-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दीक्षांत समारोह में आई महिला को स्कूटी सवार ने टक्कर मारकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दीक्षांत समारोह में आई महिला को स्कूटी सवार ने टक्कर मारकर घायल किया
विज्ञापन
नोट:-मुरादाबाद के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- --
- महिला का पैर टूटा, मेडिकल अस्पताल में उपचार के लिए कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने दीक्षांत समारोह में शामिल होने आई एक महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसमें उनका पैर टूट गया। आरोपी विवि का कर्मचारी बताया गया है। मेडिकल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान करने में लगी है।
मुरादाबाद के मिलन विहार निवासी अंजू अरोरा ने बताया कि बुधवार को वह विवि में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने मेरठ आई थी। समारोह समाप्त होने के बाद वह फिजिक्स लैब की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक आया। उसने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गई। आरोपी स्कूटी लेकर भाग गया। महिला को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पैर की हड्डी टूटी हुई है। अंजू अरोरा की तहरीर पर मेडिकल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -