फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman and five children died in a matter of minutes due to smoke suffocation.

Meerut News: धुएं से घुटा दम, चंद मिनटों चली गई महिला और पांच बच्चों की जान

Tue, 24 Feb 2026 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
A woman and five children died in a matter of minutes due to smoke suffocation.
शव को ले जाते परिजन
मेरठ। पुलिस और दमकलकर्मी जब इस्लामाबाद स्थित कपड़ा कारोबारी इकबाल के मकान पर पहुंचे तो वहां भीड़ लगी थी। टीम दूसरी मंजिल पर दीवार तोड़कर पहुंची तो वहां पर पड़ोसी वसीम मिला। सीएफओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगोें की हादसे में जान गई वह एक ही कमरे में थे। धुएं के कारण परिवार के लोग कमरे में ही बेहोश हो गए और चंद मिनटों में महिला और पांच बच्चे की दम घुटने और झुलसने से जान चली गई।
विज्ञापन

सीएफओ ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तुरंत वह और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। गली काफी छोटी थी। इसलिए दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सके। दमकलकर्मी भी मकान के नीचे आग लगने के कारण दाखिल नहीं हो सके। इसके चलते वह पड़ोसी के घर की छत पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने पड़ोसी की दीवार तोड़ी और इकबाल के मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। वहां एक ही कमरे में पड़े रुखसार और पांचों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें राजधानी अस्पताल ले जाया गया। दमकल वाहनों को बाहर बड़ी गली में खड़ा करने के बाद छोटे वाहन और पाइप को कपड़ा कारोबारी के घर तक ले जाया गया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


जुड़वां बेटियों से लिपटी थी रुखसार
रुखसार ने छह माह पहले दो जुड़वां बेटियों को नबिया और इनायत को जन्म दिया था। वह दूसरी मंजिल के कमरे में बेटियों से लिपटी हुई थी। उसकी बेटा भी अकदस भी उसके पास ही था। वसीम सबसे पहले वहां पहुंचा और सिहर गया। इसके बाद दमकलकर्मी और पुलिस वहां पहुंचे और उन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के कारण मुश्किल से पहुंचे दमकल वाहन
दमकलकर्मियों जाम के कारण घटनास्थल पर पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक-एक कर चार वाहन मौके पर पहुंचे। लेकिन कई बार उन्हें रास्ते में जाम से जूझना पड़ा। इसके चलते उन्हें घटनास्थल पर पहुंचने में थोड़ी देरी भी हुई।

आधे घंटे में महिला-बच्चों को निकाला, एक घंटे में बुझा दी आग
दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचने के बाद तत्परता दिखाते हुए मात्र आधे घंटे में दीवार तोड़कर महिला और पांचों बच्चों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। हालांकि सीएफओ का कहना है कि हर मंजिल पर कपड़ों का अंबार लगा था। इसके चलते कपड़ों को ढूंढ ढूंढकर आग बुझाई और फिर उन्हें मकान से


जिसने देखा दौड़ा चला गया, घर और अस्पताल के बाहर उजड़ा हुजूम
परिवार के छह लोगों की मौत की सूचना जिसको भी मिली वह पहले कपड़ा कारोबारी के घर और फिर अस्पताल की ओर दौड़ा गया। इससे उनके घर और अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed