फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman accused military Asif of love jihad and demanded action from SSP in Meerut

लव जिहाद का आरोप: फौजी आसिफ बना सोनू, युवती से मंदिर में रचाई शादी, फिर अश्लील वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल

Fri, 06 Jan 2023 06:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Jan 2023 06:31 PM IST
सार

लव जिहाद का आरोप : फौजी आसिफ ने सोनू बनकर युवती से शादी रचा ली। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने आपबीती सुनाकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
A woman accused military Asif of love jihad and demanded action from SSP in Meerut
पीड़िता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में गंगानगर की रहने वाली एक महिला ने गुवाहाटी में तैनात संप्रदाय विशेष के एक फौजी पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि युवक अपना नाम सोनू बताकर तीन साल तक उसकी अस्मत से खिलवाड़ करता रहा। 

विज्ञापन


उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के नाम पर लगातार धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं आरोपी गुवाहाटी के एक मंदिर में रहकर लव जिहाद का खेल खेल रहा है। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गंगानगर क्षेत्र की रहने वाली महिला के मुताबिक उसकी शादी लगभग 12 साल पहले हुई है। महिला का कहना है कि उसका भाई फौज की तैयारी करता था। जिसके चलते सोनू नाम के एक युवक का उसके घर पर आना जाना था। आरोप है कि एक दिन सोनू महिला को धमकी देकर अपने साथ एक होटल में ले गया। जहां उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बच्ची का अपहरण: लखनऊ तक गूंजा मामला, शक के घेरे में पिता, मां का कलेजा चीर रही लाडली की चिंता

इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आसिफ उर्फ सोनू महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान सोनू सेना में सिलेक्ट हो गया और उसकी तैनाती गुहावाटी में हो गई। आरोप है कि सोनू वहां एक मंदिर में रहकर अन्य हिंदू युवतियों को भी अपने जाल में फंसाकर लव जिहाद चला रहा है। 

यह भी पढ़ें: Income Tax Raid: बसपा सांसद के ठिकानों पर 72 घंटों से कार्रवाई जारी, मिले कई अहम सुराग

आरोप है कि वह आए दिन महिला को धमकियां देकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी की चैट और सोशल मीडिया पर फर्जी नाम से बनाए गए अकाउंट के स्क्रीनशॉट एसएसपी को सौंपते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed