फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A wanted criminal killed in police encounter, noida police recovered One AK 47 and one SBBL gun

पश्चिमी यूपी में पुलिस के ताबड़तोड़ एनकाउंटर, दो अपराधी ढेर, नोएडा में मिली AK-47

Mon, 26 Mar 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 26 Mar 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
A wanted criminal killed in police encounter, noida police recovered One AK 47 and one SBBL gun
बदमाश के पास मिली एके-47 - फोटो : ani
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस ने कई अलग-अलग जगहों पर एनकाउंटर किए। इनमें पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मार गिराया है। वहीं एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर बच निकला। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। 
विज्ञापन


घायल को अनान फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाश के पास से एक लाख रुपये, एक बाइक और पिस्टल बरामद की है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पहला एनकाउंटर नोएडा में हुआ। यहां पुलिस ने इनामी बदमाश श्रवण चौधरी को ढेर कर दिया। श्रवण पर नोएडा और दिल्ली पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम रखा था। दोनों ही जगह पर श्रवण के खिलाफ मुकदमे दर्ज थे। डीजीपी हेडक्वॉटर के मुताबिक अपराधी श्रवण के पास से एके-47 जैसे खतरनाक हथियार मिले हैं। पुलिस से एनकाउंटर नोएडा फेज 3 के पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

A wanted criminal killed in police encounter, noida police recovered One AK 47 and one SBBL gun
मौके पर पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरा एनकाउंटर सहारनपुर में हुआ। मंडी कोतवाली में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक 25 हजार का इनामी बदमाश ढेर हो गयाष दरोगा सचिन शर्मा भी गोली लगने से घायल हो गए। मृतक बदमाश की पहचान अहसान उर्फ सलीम पुत्र महबूब के रूप में हुई है जो शामली के झिंझाना का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक इन दिनों यह उत्तराखंड के रुड़की में रह रहा था और इस पर 25000 का इनाम था। यह नजीर गैंग का सक्रिय सदस्य है। पुलिस का दावा है कि यह 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने बताया कि दो बदमाश शनिवार रात करीब 12 बजे नवाब पुत्र अमर सिंह निवासी मनोहर थाना तीतरों से एक लाख रुपए और बाइक लूट कर भागे थे। बदमाशों ने नवाब को गोली भी मार दी थी।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी कर अहसान को ढेर कर दिया, जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। बदमाशों की सूचना पर थाना प्रभारी मंडी, स्वाट टीम, पूर्व सूचना टीम के साथ मंडी समिति के पास सम्राट विक्रम कॉलोनी के गेट पर चेकिंग करने लगे।

A wanted criminal killed in police encounter, noida police recovered One AK 47 and one SBBL gun
मौके पर पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

थोड़ी देर बाद चिलकाना की तरफ से बदमाश बाइक से आते दिखाई दिए, सामने पुलिस को देख कर मंडी समिति के अंदर भागने लगे जिसका पीछा पुलिस टीम द्वारा किया गया। अंदर जाकर बदमाशों की बाइक फिसल कर गिर गई। जिसमें से दोनों बदमाश अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे और पुलिस पर जान मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा| घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल बदमाश के पास से लूटा गया एक लाख काले बैग में, लूटी गई बाइक और एक 9 mm की पिस्टल बरामद हुई है। मौके से भागे दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। इस मुठभेड़ में एक उप निरीक्षक सचिनग शर्मा थाना मंडी गोली लगने से घायल हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed