फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A villager was threatened on suspicion of being an informer; two accused were arrested for disturbing the peace.

Meerut News: मुखबिरी के शक में ग्रामीण को धमकी, दो आरोपी शांति भंग में निरुद्ध

Thu, 19 Mar 2026 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
A villager was threatened on suspicion of being an informer; two accused were arrested for disturbing the peace.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। रुहासा गांव में संरक्षित पशु के वध के मामले में मुखबिरी के शक को लेकर एक ग्रामीण को गाली-गलौज कर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को शांति भंग में निरुद्ध कर दिया है।



गांव रुहासा निवासी ऋषिपाल ने आरोप लगाया कि गांव के ही शाहान और साहिब ने उसे रोककर संरक्षित पशु के वध के मामले में मुखबिरी करने का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों शाहान और साहिब को हिरासत में लेकर शांति भंग में निरुद्ध कर दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में दौराला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रुहासा गांव में छापा मारकर एक घर के फ्रीजर से संरक्षित पशु का मांस बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed